मध्य प्रदेशसिंगरौली

पार्षद प्रेम सिंह भाटी के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह, देशी फाग की गूंज

सिंगरौली। रंगों और उमंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर परंपरागत बुढ़वा मंगल के दिन नगर परिषद सरई के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद एवं समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी के आवास ऊंची हवेली, घोघरा में भव्य होली मिलन एवं देशी फाग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और स्थानीय लोग शामिल हुए और होली के उल्लास में सराबोर नजर आए।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक देशी फाग से हुई। ढोलक और मंजीरे की थाप पर गाए गए लोकगीतों ने पूरे माहौल को फागुन की रंगीनियों से भर दिया। उपस्थित लोगों ने देशी फाग का आनंद लेते हुए होली के पारंपरिक गीतों पर झूमते नजर आए।

इस अवसर पर तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा, नगर परिषद सरई के सीएमओ सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया, संजय, हनुमान गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, महेश गुप्ता, अजय गुप्ता, संतोष गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया।
समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं बल्कि प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का पर्व है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी मेलजोल और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई और सौहार्दपूर्ण वातावरण में समारोह का समापन हुआ।

Author

Related Articles

Back to top button