सपाक्स पार्टी जिलाध्यक्ष विश्वभरन द्विवेदी को पितृ शोक

सिंगरौली। सपाक्स पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वभरन द्विवेदी के पूज्य पिता राधिका प्रसाद द्विवेदी स्वामी जी का 9 मार्च 2026 को शाम लगभग 7:30 बजे निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। बताया गया कि उन्होंने अपने परिजनों की उपस्थिति में अंतिम सांस ली।
राधिका प्रसाद द्विवेदी के निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए घर पर रखा गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिवारजनों ने बताया कि राधिका प्रसाद द्विवेदी धार्मिक और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से परिवार सहित क्षेत्र के लोगों को भी गहरा आघात पहुंचा है।
सपाक्स पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने विश्वभरन द्विवेदी और उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।













