सीधी
संभागीय उडऩदस्ता टीम ने होटल में मारा छापा, लायसेंस निलंबित करने की अनुशंसा…

संभागीय उडऩदस्ता टीम ने होटल में मारा छापा, लायसेंस निलंबित करने की अनुशंसा…
सीधी
आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट की जांच एवं आमजन को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु गठित संभागीय उडऩदस्ता टीम द्वारा कल 19 दिसंबर को स्थानीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ होटल गंगा पैलेस पर छापामार कार्रवाई की गई। टीम द्वारा जांच के दौरान टीम को मांसाहारी एवं शाकाहारी खाद्य पदार्थों को एक साथ एक ही फ्रिज में स्टोर करते पाया। किचन में वेज व नॉन वेज खाद्य पदार्थों को बनाने में अलग-अलग बर्तनों का इस्तेमाल करते नहीं पाया गया। रेस्टोरेंट के किचिन एवं स्टोर में भयंकर गंदगी पाई गई। स्टोर में एक्सपायरी डेट का मसाला संग्रहित पाया गया, जिसे मौके पर नष्ट करा दिया गया।
होटल गंगा पैलेस के संबंध में टीम को सीएम हेल्पलाइन इसकी शिकायत प्राप्त हुई थी। होटल के रेस्टोरेंट में ग्राहक को शाकाहारी खाद्य पदार्थ में नॉन वेज खाद्य पदार्थ के अंश प्राप्त हुआ था। टीम द्वारा होटल के लायसेंस को निलंबित करने की अनुशंसा की गई है एवं होटल के संचालक अरुण सिंह के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।













