ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

दो पक्षों में विवाद, बोलेरो का कांच फोड़ा; बाजार में लगा जाम

सिंगरौली- जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना नवानगर अमलोरी मोड़ के पास हुई, जहां कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड निकालकर वहां खड़ी एक बोलेरो वाहन के सामने का कांच तोड़ दिया। अचानक हुए इस विवाद के कारण बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया और उन्हें मामला थाने में जाकर सुलझाने की सलाह दी। हालांकि जानकारी के अनुसार दोनों ही पक्ष थाने नहीं पहुंचे।फिलहाल विवाद और वाहन का कांच फोड़ने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना नवानगर अमलोरी मोड़ की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद यातायात फिर से सामान्य हो गया।

Author

Related Articles

Back to top button