
नई दिल्ली। नई दिल्ली में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच औद्योगिक और पेशेवर सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन Mata Sundri College for Women ने सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर India International Centre में किया।
संगोष्ठी में दक्षिण कोरिया के राजदूत Lee Seong-Ho मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच आर्थिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है तथा शिक्षा, प्रौद्योगिकी और शोध के क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने की जरूरत है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राजदूत C. Rajasekhar मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध केवल व्यापार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी गहरे जुड़े हुए हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्या Harpreet Kaur ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने औद्योगिक निवेश, तकनीकी सहयोग, कौशल विकास और शैक्षणिक आदान-प्रदान जैसे विषयों पर विचार साझा किए।
संगोष्ठी के दौरान डॉ. राय ने अपनी पुस्तक Towards One Korea: Unification, Peace and Harmony दक्षिण कोरिया के राजदूत को भेंट की और कोरियाई प्रायद्वीप में शांति व एकीकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।













