ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिवरेज कार्य के बाद सड़कें बदहाल, पार्षद ने ठेकेदार पर लगाए मनमानी के आरोप

सिंगरौली। सिंगरौली नगर पालिक निगम क्षेत्र के हर्रई पश्चिम स्थित वार्ड क्रमांक 31 में सिवरेज कार्य के बाद सड़कें बदहाल हो गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा करीब एक माह पहले सड़क खोदने के बाद उसे ठीक नहीं कराया गया, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

जानकारी के अनुसार सिवरेज लाइन बिछाने के दौरान कई स्थानों पर सड़कें खोद दी गईं, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। इससे वार्ड की कई गलियां और सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं।

वार्ड पार्षद भारतेन्दु पाण्डेय ने आरोप लगाया कि सिवरेज ठेकेदार को कई बार सड़क ठीक कराने के लिए कहा गया, लेकिन वह तरह-तरह के बहाने बनाकर टाल रहा है। उनका कहना है कि ठेकेदार सुझावों को नजरअंदाज कर अपनी मनमर्जी से काम कर रहा है, जिसके कारण वार्ड की सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

पार्षद ने कहा कि सिवरेज कार्य के बाद सड़क की मरम्मत करना ठेकेदार की जिम्मेदारी है, लेकिन लापरवाही के कारण मोहल्लेवासी परेशान हैं। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर सड़क की मरम्मत कराने और जिम्मेदार ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।

Author

Related Articles

Back to top button