ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मंदिर परिसर के पास अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

 

सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के नजदीक स्थित रेलवे स्टेशन के पास तालाब किनारे मंदिर परिसर में शनिवार सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने सुबह मंदिर परिसर के पास एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जितेन्द्र सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी सरई, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं और शव को पहचान के लिए शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Author

Related Articles

Back to top button