मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली पुलिस की नाइट कॉम्बिंग गश्त, 232 बदमाशों पर कार्रवाई

14 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 94 गिरफ्तारी वारंट तामील; अपराधियों में दहशत

सिंगरौली। सिंगरौली जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बीती रात व्यापक नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। इस दौरान जिलेभर में 232 बदमाशों और आरोपियों पर कार्रवाई की गई।जिले के सभी अनुभागीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में सघन गश्त की।


अभियान के दौरान 14 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जो लंबे समय से फरार थे। इसके अलावा 94 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं 64 निगरानी बदमाशों और 60 गुंडा बदमाशों की जांच भी की गई।

पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाईवे और संवेदनशील इलाकों में गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। साथ ही बैंकों और एटीएम परिसरों का औचक निरीक्षण भी किया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में दहशत का माहौल है, जबकि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button