मध्य प्रदेशसिंगरौली

छेड़छाड़ पर महिला ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

पैसे का लालच देकर जबरन अवैध संबंध बनाना चाहता था आरोपी

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र के ग्राम चितरवरखुर्द की एक महिला ने गांव के ही व्यक्ति पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार 9 मार्च 2026 की सुबह करीब 8 बजे वह घर पर खाना बना रही थीं, जबकि उनके पति दुकान से सामान लेने गए थे। इसी दौरान गांव का ही अनिल पाण्डेय घर पहुंचा और कथित तौर पर पैसों का लालच देकर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने महिला का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की और अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया।

पीड़िता का कहना है कि घटना को उनकी 8 वर्षीय बेटी और गांव के एक व्यक्ति ने भी देखा। बाद में जब वह अपने पति के साथ खुटार पुलिस चौकी रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही थीं, तब आरोपी ने रास्ते में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला ने आरोप लगाया है कि खुटार पुलिस मामले में समझौता करने का दबाव बना रही है और प्रकरण को दबाने की कोशिश कर रही है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Author

Related Articles

Back to top button