बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मनरेगा में फर्जीवाड़े का नया तरीका! मजदूरों का वीडियो बनाकर लगाई जा रही हाजिरी

मेट-रोजगार सहायक समेत इंजीनियर व एसडीओ पर उठे सवाल, जांच की मांग

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के चितरंगी विकासखंड अंतर्गत लोहदा ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कथित फर्जीवाड़े का नया तरीका सामने आया है। आरोप है कि यहां मजदूरों की वास्तविक उपस्थिति दर्ज करने के बजाय मोबाइल से उनका वीडियो बनाकर हाजिरी लगाई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार पंचायत में चल रहे मनरेगा कार्यों में मजदूरों की संख्या और काम की वास्तविक स्थिति को लेकर संदेह है। बताया जा रहा है कि मजदूरों का मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे उपस्थिति का प्रमाण दिखाया जा रहा है, जिससे योजना के नियमों और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे मामले में पंचायत के मेठ और रोजगार सहायक की भूमिका संदिग्ध है। वहीं संबंधित इंजीनियर और एसडीओ की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते मनमाने तरीके से हाजिरी दर्ज की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Author

Related Articles

Back to top button