राहुल गांधी ने चलाई बुलेट वोटर अधिकार यात्रा में , रुक कर पी चाय ढाबे पर

यात्रा में तेजस्वी, मल्लिकार्जुन खड़गे और दीपांकर भी दूसरी गाड़ियों पर थे सवार
पोल खोल पोस्ट
वोटर अधिकार यात्रा के 8वें दिन पूर्णिया में राहुल गांधी ने बुलेट चलाई। इस दौरान उनके पीछे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठे नजर आए। राहुल ने दो किलोमीटर तक बाइक चलाई।
इस दौरान उनका एक समर्थक अचानक उनकी बुलेट के सामने आ गया। राहुल कुछ समझ पाते इससे पहले उसने राहुल गांधी को किस कर लिया। तब तक सिक्योरिटी गार्ड पहुंच गए और उन्होंने युवक को थप्पड़ जड़ दिया।
वहीं तेजस्वी यादव दूसरी बुलेट पर थे। उनके पीछे बॉडीगार्ड था। यात्रा में तेजस्वी यादव के साथ मुकेश सहनी, माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी थे। पूर्णिया से अररिया जाने के दौरान जलालगढ़ ब्लॉक में राहुल गांधी ने ढाबे पर रुककर चाय पी। करीब 30 मिनट तक वह ढाबे पर ही रुके।
ढाबे वाले से हालचाल जाना। इस दौरान तेजस्वी, मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य, पप्पू यादव भी उनके साथ मौजूद थे।
वोटर अधिकार यात्रा अररिया पहुंची। यहां से रविवार शाम राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। सोमवार को यात्रा में एक दिन का ब्रेक दिया गया है। 26 अगस्त को प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में शामिल होंगी।













