ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भाई को ट्रेन में बैठाने गए युवक की बाइक चोरी, सिंगरौली स्टेशन पर वारदात

सिंगरौली -जिले के सिंगरौली रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोनभद्र (उ.प्र.) के थाना जुगैल क्षेत्र निवासी युवक की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा पार कर दी गई।फरियादी आशुतोष पाण्डेय (26 वर्ष), पिता अशोक देव पाण्डेय, निवासी ग्राम चतरवार, थाना जुगैल, जिला सोनभद्र ने मोरवा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

 

उन्होंने बताया कि वह अपने भाई आशीष देव पाण्डेय को भोपाल भेजने के लिए सिंगरौली रेलवे स्टेशन आए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (क्रमांक यूपी 64 एपी 8051) स्टेशन के बाहर पार्किंग के पास खड़ी कर दी थी।भाई को ट्रेन में बैठाने के बाद जब वह शाम करीब 7 बजे वापस लौटे, तो उनकी बाइक वहां से गायब मिली।

आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका।फरियादी ने बताया कि घर में कार्यक्रम होने के कारण तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाए, जिसके बाद 18 मार्च 2026 को थाने में शिकायत दी गई।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्टेशन क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर की तलाश की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button