मध्य प्रदेशसिंगरौली

ग्राम जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे होगी ईद-उल-फितर की नमाज

सिंगरौली। अंजुमन अहले हदीस बैढ़न द्वारा ईद-उल-फितर के अवसर पर ग्राम जमुवा स्थित ईदगाह में नमाज का समय सुबह 7:30 बजे निर्धारित किया गया है। यह जानकारी मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक विकास कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने दी।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष 21 तारीख (शनिवार) को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाएगा। अंजुमन अहले हदीस के सदर अब्दुल अहद सिद्दीकी एवं सचिव मोहम्मद यूसुफ खान ने बताया कि नमाज का समय आम लोगों की सुविधा और धूप को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर पहुंच सकें।

महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था
ग्राम जमुवा ईदगाह में महिलाओं के लिए पर्दा की विशेष व्यवस्था की गई है। हर वर्ष की तरह इस बार भी महिलाएं नमाज अदा कर सकेंगी। नमाज के दौरान देश में अमन, शांति और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की जाएगी।

प्रशासन से की गई व्यवस्था की मांग
अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने जिला प्रशासन से अपील की है कि ईद के दिन बिजली और यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए। साथ ही नगर पालिका निगम सिंगरौली से ईदगाह में पानी का टैंकर उपलब्ध कराने और शहर में सुबह 6:30 बजे नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।
अंत में उन्होंने सिंगरौली शहरवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए अपील की कि सभी लोग समय का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में ईदगाह पहुंचें और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।

Author

Related Articles

Back to top button