मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सिंगरौली ग्रामीण जिला कार्यकारिणी की घोषणा की

सिंगरौली-मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सिंगरौली ग्रामीण जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह सूची प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद 18 मार्च 2026 को जारी की गई।
जारी आदेश के अनुसार, सिंगरौली ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें श्रीमती सरस्वती सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि बालकुंवर सिंह को कार्याध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा कई उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और सचिव पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। प्रमुख रूप से रामभजन साकेत, रामविलास दवे, कोशल सिंह, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, कमला प्रसाद बस, नरेंद्र प्रसाद दुबे सहित अन्य नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
महामंत्री पद पर गया प्रसाद यादव, रामगोपाल बस, रामदयाल शाह, अर्जुन सिंह, उपेंद्र द्विवेदी, गंगाराम जायसवाल समेत कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिव पद पर भी कई नाम शामिल किए गए हैं।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
जारी पत्र में सभी नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे आपसी समन्वय और सहयोग के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
अन्य पदों पर भी नियुक्तियां
अलग से जारी सूची में सचिव, सहसचिव और सोशल मीडिया प्रभारी जैसे पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं, जिसमें विपिन बहादुर सिंह, उमेश सिंह और विवेक सिंह जैसे नाम शामिल हैं।
कांग्रेस पार्टी का मानना है कि नई कार्यकारिणी के गठन से सिंगरौली जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में पार्टी को लाभ होगा।













