ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान, बारिश से नुकसान का खतरा

सिंगरौली- एक ओर जहां मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है और कई इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है, वहीं सिंगरौली जिले में प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां किसानों से खरीदी गई करोड़ों रुपए की धान खुले आसमान के नीचे पड़ी हुई है।

जानकारी के अनुसार, धान को सुरक्षित रखने के लिए संबंधित विभाग द्वारा पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। हालात यह हैं कि धान को ढकने के लिए त्रिपाल तक की व्यवस्था नहीं है, जिससे यह पूरी तरह मौसम के भरोसे छोड़ दी गई है।
यदि बारिश होती है, तो खुले में रखी यह धान भीगकर खराब हो सकती है, जिससे करोड़ों रुपए का सरकारी नुकसान होने की आशंका है। इसके साथ ही किसानों की मेहनत पर भी पानी फिर सकता है।

स्थानीय लोगों और किसानों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और इस बहुमूल्य अनाज को सुरक्षित रखने के लिए उचित व्यवस्था करेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button