मध्य प्रदेशसिंगरौली

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की पहल: ‘डोर-स्टेप’ कृत्रिम गर्भाधान सेवा से सशक्त होंगे किसान

सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की आजीविका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “सशक्त किसान समृद्ध गांव” कार्यक्रम के तहत पशुओं के लिए ‘डोर-स्टेप’ कृत्रिम गर्भाधान सेवा का शुभारंभ किया है।
इस योजना के तहत अब स्थानीय पशुपालकों को उनके घर पर ही कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पहल के पहले चरण में अब तक 25 परिवारों के 33 पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया जा चुका है, जिससे ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है।
इस सेवा में ‘सॉर्टेड सीमेन’ तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिससे मादा बछिया के जन्म की लगभग 90% संभावना रहती है। इससे भविष्य में उच्च दुग्ध उत्पादन क्षमता वाले पशु उपलब्ध होंगे और पशुपालकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

चार ग्राम पंचायतों के 10 गांव होंगे लाभान्वित
यह सेवा सिंगरौली जिले की ग्राम पंचायत चुरकी, छतरी, चकरिया और बरिहावा के अंतर्गत आने वाले 10 गांवों में संचालित की जा रही है। इस पहल के माध्यम से लगभग 2000 गरीब एवं वंचित परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

जागरूकता कार्यक्रम भी जारी
एनसीएल द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें ग्रामीणों को इस सेवा के उद्देश्य और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

CSR के तहत व्यापक विकास की योजना
गौरतलब है कि एनसीएल ने सीएसआर के अंतर्गत BAIF Livelihoods के साथ “सशक्त किसान, समृद्ध गांव” एकीकृत सामुदायिक विकास कार्यक्रम के लिए एमओयू किया है।
इस समझौते के तहत जलवायु-संवेदनशील कृषि पद्धतियों को बढ़ावा, वाड़ी विकास, जल संसाधन विकास, पशुधन विकास एवं संस्थागत सुदृढ़ीकरण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी, जिससे ग्रामीण अंचलों में समग्र विकास को गति मिलेगी।

Author

Related Articles

Back to top button