ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

सागर: कार में आग लगने से महिला की मौत, पति सुरक्षित, जांच जारी

सागर। जिले के सागर-दमोह रोड पर शनिवार तड़के एक कार में अचानक आग लगने से महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि उसके पति सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना सुबह करीब 4 बजे चनाटोरिया के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गढ़ाकोटा निवासी डॉ. नीलेश कुर्मी अपनी पत्नी सीमा कुर्मी को तबीयत खराब होने पर कार से सागर लेकर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक कार में आग लग गई। आग लगते ही डॉ. कुर्मी कार से बाहर निकल गए, लेकिन उनकी पत्नी बाहर नहीं निकल सकीं और आग में झुलसकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। कार में CNG किट लगी हुई थी, जिसे आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है।

सूचना पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि महिला की जलने से मौत हुई है और मामले में जांच की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button