बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

नगर निगम सिंगरौली से जारी हुई अंतिम चेतावनी  

डीबीएल, सिक्कल लॉजिस्टिक्स सहित आठ कंपनियों को अंतिम नोटिस
पोल खोल सिंगरौली 
नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त  सविता प्रधान के निर्देशानुसार डिप्टी कमिश्नर एवं राजस्व अधिकारी आरपी बैस के द्वारा सम्पत्तिकर जमा नही करने पर सिक्कल लाजिस्टिक, डीबीएल सहित आठ कम्पनियों को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया गया है।
उपयुक्त ने कहा कि निर्धारित समयावधि में निगम के करो का भुगतान नही करने पर संबंधित कम्पनियों की चल-अचल सम्पत्ति को कुर्क कर बकाया राशि की वशूली की जायेगी।
उपायुक्त श्री बैस के द्वारा डीबीएल कंपनी बकाया राशि 4 लाख 25 हजार 455 रूपये, सिक्कल लॉजिस्टिक्स बकाया राशि 8 लाख 72 हजार 328  रूपये, कलिंगा कॉमर्शियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड बकाया राशि 2 लाख 67 हजार 236 रूपये, वीपीआर कंपनी  बकाया राशि 6 लाख 11 हजार 955 रूपये, भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड बकाया राशि 3 लाख 39 हजार 509 रूपये, राम कृपाल कंपनी बकाया राशि 2 लाख 26 हजार 25 रूपये, कंडोई ट्रांसपोर्ट कंपनी 12 लाख 81 हजार रूपये को नोटिस जारी कर अंतिम चेतावनी देते हुयें  कहा है कि
संबंधित कंपनियों को – नोटिस और समय सीमा देने के बाद भी  अभी तक निगम के करो का भुगतान नही किया गया है। कम्पनियों को  अब  अंतिम अवसर दिया जा रहा है।
यदि इनके द्वारा शीघ्र ही कर राशि जमा नहीं की गई तो निगम प्रशासन को इनकी चल-अचल  संपत्तियों को कुर्क करने की कार्यवाही की जायेगी।  उन्होंने  स्पष्ट किया है कि शहर के विकास कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ   अब किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी। उपायुक्त  ने आम करदाताओं से भी अपील की है कि वे समय पर अपने  कर अदा कर नगर के विकास में सहयोग करें।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button