बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

एमपी में फिर बदलेगा मौसम: 26 मार्च से बारिश, उससे पहले बढ़ेगी गर्मी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मार्च के आखिरी सप्ताह में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 26 मार्च से नए सिस्टम के सक्रिय होने के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस सिस्टम का असर खासतौर पर जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 20 से अधिक जिलों में देखने को मिलेगा। इसके पीछे उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ प्रमुख कारण बताया गया है।

हालांकि, बारिश से पहले प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तेज गर्मी का दौर रहेगा। तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। बीते दिनों 18 से 21 मार्च के बीच बारिश के बाद अब तापमान तेजी से बढ़ा है।

रविवार को कई शहरों में पारा 32 डिग्री के पार पहुंच गया। उज्जैन में 34 डिग्री, इंदौर में 33.3 डिग्री, भोपाल में 33 डिग्री, ग्वालियर में 31.8 डिग्री और जबलपुर में 31.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 37.7 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बदलते मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Author

Related Articles

Back to top button