ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

खंडवा पोस्ट ऑफिस के टॉयलेट में मिला युवक का शव, पैंट से बनाया था फंदा

 

खंडवा। शहर के मुख्य बांबे बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस हेडक्वार्टर में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब टॉयलेट के अंदर एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की उम्र करीब 40-42 वर्ष बताई जा रही है और शव 2 से 3 दिन पुराना होने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, लगातार तीन दिन अवकाश रहने के बाद 23 मार्च को जब कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे, तो टॉयलेट से तेज बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर से बंद दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

टीआई प्रवीण कुमार आर्य के अनुसार, मृतक ने अपनी पैंट से फंदा बनाकर टॉयलेट के रोशनदान से लटककर आत्महत्या की प्रतीत होती है। पुलिस को उसकी जेब से जबलपुर का रेलवे टिकट मिला है, जिससे उसके जबलपुर निवासी होने की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर पहचान और मामले के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Author

Related Articles

Back to top button