देश विदेश

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: विमान और ग्राउंड व्हीकल की टक्कर, कई घायल

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान जमीन पर मौजूद वाहन से टकरा गया। इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने घटना के बाद सभी उड़ानों पर अस्थायी रोक (ग्राउंड स्टॉप) लगा दी, जिससे हवाई यातायात प्रभावित हो गया।

फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Flightradar24 के अनुसार, एयरपोर्ट पर आपात स्थिति घोषित की गई थी और स्थिति सामान्य होने तक उड़ानों को रोका गया। हालांकि, अधिकारियों की ओर से अभी तक घायलों की सटीक संख्या या नुकसान का विस्तृत ब्योरा जारी नहीं किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्रियों को विमान से बाहर निकाला जा रहा है और बचाव दल मौके पर सक्रिय है। एक वीडियो में विमान का अगला हिस्सा ऊपर उठा हुआ भी नजर आया, जिससे टक्कर की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Author

Related Articles

Back to top button