सीधी

चबूतरे को लेकर विवाद,लाठी-डंडों से महिलाओं और बच्चों पर कातिलाना हमला,10 से ज्यादा घायल…

चबूतरे को लेकर विवाद,लाठी-डंडों से महिलाओं और बच्चों पर कातिलाना हमला,10 से ज्यादा घायल…

सीधी : जिले के नगर पंचायत रामपुर नैकिन में रविवार दोपहर 1 बजे एक बड़ा विवाद सामने आया, जब हैण्डपम्प के चबूतरे को तोड़ने से रोकना महिलाओं को भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार, सोंधिया परिवार की महिलाएं अपने घर पर काम कर रही थीं तभी मोहल्ले के कुछ लोग हैण्डपम्प के चबूतरे को तोड़फोड़ कर रहे थे।

 


पीड़िता रीना सोंधिया ने बताया कि उनकी बहन सीला सोंधिया ने रोहित केवट को इस तोड़फोड़ से मना किया, जिससे नाराज होकर रोहित और उसके साथी अचानक उनके घर में घुस गए, देखते ही देखते आदर्श, मुकेश, मोहित, अनुराग, दिलीप, अंबिका, अनिल, अरुण, भागीरथी और राजेश केवट सहित करीब 11 लोगों ने महिलाओं पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया।

इस हमले में सोंनम सोधिया, प्रिया सोंधिया, रीना सोंधिया, काजल सोंधिया, सीला सोंधिया, बुटनी सोंधिया, कुसुम सोंधिया, कुश सोधिया, नागेंद सोंधिया और लकी सोंधिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को लहूलुहान हालत में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के समय घर के पुरुष सदस्य मजदूरी करने बाहर गए हुए थे, तभी आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर महिलाओं और बच्चों पर हमला बोला।

 

इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा गया और पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button