बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

जबलपुर में दुकान के नाम को लेकर विवाद, हिंदू संगठन ने किया प्रदर्शन

जबलपुर: जबलपुर के आधारताल क्षेत्र में एक दुकान के नाम को लेकर विवाद सामने आया है। बुधवार को हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने एक दुकान के बाहर लगे बोर्ड को तोड़ते हुए विरोध प्रदर्शन किया।संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुछ लोग अपना वास्तविक नाम और धर्म छिपाकर दूसरे नाम से व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में कार्यकर्ताओं ने आधारताल थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में संबंधित लोगों को समझाइश दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि आधारताल चौक स्थित एक गारमेंट्स दुकान “पिंकी शॉप” के नाम से संचालित हो रही थी, जबकि संचालक का नाम कुछ और बताया गया। इसी को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई और प्रदर्शन किया।

इसी बीच पुलिस ने हाल ही में एक दुकान संचालक मोहम्मद जावेद हुसैन को मानव तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक युवती को राजस्थान में बेच दिया था। इस मामले में उसकी एक महिला साथी को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, चार महीने बाद युवती किसी तरह वापस लौटकर आई और घटना की जानकारी दी, जिसके बाद यह मामला सामने आया।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में अन्य दुकानों के नामों को लेकर भी जांच की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button