मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन सख्त, बिना टीपी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सिंगरौली: सिंगरौली जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने सरई तहसील के भलियाटोला गांव में छापेमारी कर बिना अभिवहन पास (टीपी) के रेत ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, विभाग को अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। मौके पर पकड़े गए वाहन चालक के पास रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, जो खनिज नियमों का उल्लंघन है।

कार्रवाई के बाद जब्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से सुलियारी फॉरेस्ट चौकी में खड़ा कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने कहा कि बिना अभिवहन पास के खनिज परिवहन पूरी तरह अवैध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध खनन या परिवहन की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button