ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किए माँ शारदा के दर्शन
प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

भोपाल : उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर मैहर पहुंचकर शक्तिस्वरूपा मां शारदा देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन किया।
उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।













