ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर हनुमान मंदिर समिति की बैठक सम्पन्न

नगर सज्जा, शोभायात्रा व भंडारे की तैयारियां तेज

सिंगरौली :आगामी 02 अप्रैल 2026 को मनाए जाने वाले हनुमान जन्मोत्सव को भव्य रूप देने के उद्देश्य से श्री हनुमान मंदिर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक होटल सत्या इंटरनेशनल के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे नगर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा तथा एक भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शिव मंदिर नगर निगम से प्रारंभ होकर बिलौंजी तिराहा, कॉलेज चौक, पुराना यातायात तिराहा, थाना रोड, अंबेडकर चौक, तुलसी मार्ग, मस्जिद चौक होते हुए हनुमान मंदिर परिसर जय स्तंभ तक पहुंचेगी। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह स्वागत, जलपान एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

कार्यक्रम के समापन पर मंदिर परिसर के पीछे प्रांगण में विशाल महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा। बैठक में भंडारे की जिम्मेदारी सत्यनारायण बंसल, राजाराम केसरी, संतोष कुमार सिंह एवं पी.के. शुक्ला को सौंपी गई है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह सहित गोविंद प्रसाद पाण्डेय, एस.डी. सिंह, प्रवीण सिंह चौहान, रामशिरोमणि शाहवाल, डॉ. डी.के. मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, शारदा प्रसाद त्रिपाठी, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, मिथिलेश मिश्रा, अरविंद दुबे, पुनीत कुमार पाण्डेय, रामेश्वर दास गुप्ता, मुकेश पाण्डेय, रामदयाल शाह, गजमोचन सिंह, राघवेंद्र श्रीवास्तव, राजबली शाह, सतेन्द्र पाण्डेय, शिव मिलन बैस, आशुतोष शाह, रामसिया केसरी, बृजेश जायसवाल, संतोष गुप्ता, मनोज यादव, हनुमान प्रसाद गुप्ता, शिवम शर्मा, संजय कुमार सिंह, वेद प्रकाश पाण्डेय, विवेक कुमार त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button