मध्य प्रदेशसिंगरौली

नवानगर पुलिस की कार्रवाई, 826 ग्राम गांजा व बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

दनवा बाबा मंदिर के पास बेचने पहुंचे थे नशा; एक आरोपी फरार, तलाश जारी

सिंगरौली।जिले के नवानगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने आए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 826 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को कस्बा भ्रमण के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक दनवा बाबा मंदिर के पास गांजा बेचने के उद्देश्य से आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर तीनों युवक भागने लगे, जिसमें से एक आरोपी फरार हो गया, जबकि दो को पकड़ लिया गया।

तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से मरून रंग की पन्नी में रखा गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 826 ग्राम बताया गया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 12 हजार रुपए आंकी गई है। साथ ही मौके से एक यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 66 MJ 9257) भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक डॉ. अजीत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अरविंद चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक प्रवीण सिंह, प्रधान आरक्षक राजा ठाकुर, आरक्षक अमृत राजपूत और आरक्षक दीपक ओझा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button