ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

उज्जैन: बारातियों से भरी बस पलटी, 15 लोग घायल

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंगोरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जहांगीरपुर गांव के पास बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 15 लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस इंदौर से खाचरोद की ओर जा रही थी। हादसे वाली जगह पर इन दिनों सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण मार्ग आंशिक रूप से बाधित था। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई।

हादसे के समय बस में बड़ी संख्या में बाराती सवार थे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उज्जैन से पांच एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं, ताकि उन्हें बेहतर इलाज मिल सके।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button