ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मोरवा थाना प्रभारी बने डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह

हनुमान मंदिर में पूजा अर्चन कर संभाला कार्यभार

सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पूर्व थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी के स्थानांतरण के बाद पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी।

डॉ. सिंह शुक्रवार तड़के मोरवा थाने पहुंचे और आमद दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने औड़ी स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय किया।

कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि हाल ही में हुई घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।उल्लेखनीय है कि डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह को पुलिस सेवा का लंबा अनुभव है और वे जिले के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पुलिस विभाग को उनसे बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद है।

Author

Related Articles

Back to top button