ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जयंत पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्या का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। जिले के जयंत चौकी क्षेत्र में हुए आपराधिक मानव वध के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

25 मार्च 2026 को डायल 112 पर सूचना मिली कि सरसवाहलाल, जयंत क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां 25 वर्षीय युवक आशीष कुमार कुशवाहा का शव सड़क किनारे मिला। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और एफएसएल व डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाकर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल खंगाली, जिसमें सामने आया कि घटना वाली रात वह कई लोगों के संपर्क में था। पूछताछ में पता चला कि मृतक की स्कूटी से पेट्रोल निकालने की बात को लेकर विवाद हुआ था।
जांच में सामने आया कि मृतक आशीष कुशवाहा उधारी के पैसे मांगने के लिए आरोपियों के पास गया था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि आरोपियों ने पिकअप वाहन में बैठकर मृतक को धक्का दे दिया। गिरने के बाद वाहन की बॉडी और नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को 26 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पूरे मामले के खुलासे में पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही, जिनकी सराहना की गई है।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Author

Related Articles

Back to top button