विन्ध्यनगर में कबाड़ दुकानों का औचक निरीक्षण, संचालक को दिए निर्देश

सिंगरौली। जिले के विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र में संचालित कबाड़ दुकानों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया।पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति और थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में कार्रवाई की।
इस दौरान विन्ध्यनगर क्षेत्र में संचालित एक कबाड़ दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान दुकान में मौजूद कबाड़ का सत्यापन किया गया, जिसमें कोई अवैध सामग्री नहीं पाई गई।
निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने दुकान संचालक को सख्त निर्देश दिए कि—
दुकान के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं
कैमरों का बैकअप कम से कम 30 दिन तक सुरक्षित रखा जाए
कबाड़ खरीदने और बेचने वालों का पूरा रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जाए
संबंधित व्यक्तियों के फोटो, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर सुरक्षित रखें
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।













