मध्य प्रदेशसिंगरौली
अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सिंगरौली। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सासन चौकी पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत लोड कर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
जांच में ट्रॉली में लोड रेत अवैध पाई गई। पुलिस ने ट्रैक्टर और रेत को जब्त कर लिया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।













