ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नवानगर पुलिस की कार्रवाई: गांजा बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त

सिंगरौली। जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।पुलिस के अनुसार, 25 मार्च को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक मोटरसाइकिल से नवानगर क्षेत्र में गांजा बेचने आए हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दनवा बाबा मंदिर के पास दबिश दी, जहां तीन संदिग्ध युवक बैठे मिले। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 826 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 12 हजार रुपए बताई गई है। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Author

Related Articles

Back to top button