ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बरगवां में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ

 

सिंगरौली। नगर परिषद बरगवां के वार्ड क्रमांक 9 एवं 11 में नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रमेश शाह एवं सजीवन लाल की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में नगर परिषद के कर्मचारी भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि इस निर्माण कार्य से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या दूर होगी और नागरिकों को राहत मिलेगी।स्थानीय लोगों ने भी कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा।

Author

Related Articles

Back to top button