सीधी

पुलिस अधीक्षक पहुंचे वृद्ध आश्रम ताला,आश्रम वासियों को भेंट किए कंबल एवं कराया स्वल्पाहार…

पुलिस अधीक्षक पहुंचे वृद्ध आश्रम ताला,आश्रम वासियों को भेंट किए कंबल एवं कराया स्वल्पाहार…

संजय सिंह मझौली सीधी

सीधी: जिले के जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत ताला में संचालित कैलाश स्वर्ण वृद्ध आश्रम में मंगलवार 2 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी एवं थाना प्रभारी मझौली विशाल शर्मा अपने स्टाफ के साथ पहुंचे जहां आश्रम वासियों को कंबल भेंट कर स्वल्पाहार कराया।


कार्यक्रम में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी ने आश्रम में विराजमान राधा कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारियल प्रसाद अर्पण किया तत्पश्चात वृद्ध आश्रम के संचालक शिवा मणि तिवारी एवं सहायक संचालक राम सिया बैश के द्वारा पुलिस अधीक्षक को गुलदस्ता भेंट कर अभिवादन किया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक अपने स्टाफ के साथ सभी आश्रम वासियों को कंबल भेंट कर नाश्ता कराया।वहीं अपने संबोधन में कहा कि वृद्ध आश्रम का संचालन पुनीत काम है सभी आश्रम वासी स्वस्थ रहें अच्छे से रहें यही ईश्वर से प्रार्थना है। वहीं कहा गया कि आश्रम के बारे में जानकारी हमें थाना प्रभारी मझौली विशाल शर्मा के द्वारा दी गई और आश्रम वासियों से भेंट करने आया तो ठंड का सीजन होने के कारण सभी को कंबल भेट किया गया है।

 

वृद्ध आश्रम के संचालक ने बताया कि 7 वर्षों से यह आश्रम जन सहयोग से आवासीय व्यवस्था के तहत संचालित है।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार तिवारी के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में आश्रम वासी,आश्रम के कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक व ग्रामीण मौजूद रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button