मध्य प्रदेशसिंगरौली

ककरी में अंतर-क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, निगाही टीम बनी विजेता

सिंगरौली। ककरी क्षेत्र के एकलव्य मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय विद्यालयीन फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में निगाही टीम ने बीना टीम को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि बीना उपविजेता रही।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि रजनीश नारायण ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित होता है, जो जीवन में सफलता के लिए आवश्यक है।प्रतियोगिता में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के विभिन्न क्षेत्रों की कुल 11 टीमों के 198 खिलाड़ियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी आकर्षण बढ़ाया।इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया।

Author

Related Articles

Back to top button