ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

माँ धनौजा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

सरई। आस्था, श्रद्धा और सेवा भाव का अद्भुत संगम चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर नगर परिषद सरई अंतर्गत स्थित माँ धनौजा मंदिर में देखने को मिला, जहाँ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। नवमी तिथि के शुभ दिन पर हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से माँ धनौजा के दर्शन के लिए पहुँचे और भक्तिभाव से पूजा-अर्चना कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा। दर्शन के उपरांत भक्तों ने भंडारे में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे की शुरुआत पारंपरिक रूप से कन्या भोज के साथ की गई, जिसे अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। इस वर्ष भंडारे का आयोजन तीन अलग-अलग समितियों द्वारा किया गया, जिनमें सोम, मोनू, गोलू, सचिन एवं रिंकू केशरी सहित अन्य युवाओं का विशेष योगदान रहा।

 

वहीं समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी द्वारा पिछले 23 वर्षों से निरंतर भंडारे का आयोजन किए जाने की परंपरा इस वर्ष भी पूरी निष्ठा के साथ निभाई गई। उनके इस सतत सेवा कार्य की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है। पूरा वातावरण भक्तिमय भजनों, जयकारों और माँ के प्रति अटूट आस्था से ओत-प्रोत रहा। यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल भी प्रस्तुत कर गया।

Author

Related Articles

Back to top button