गौ सेवा के लिए गौ रक्षा विभाग विहिप चंडीगढ़ की टीम मखनमाजरा गौशाला पहुंची

मनोज शर्मा
चंडीगढ़। आज रविवार को विश्व हिन्दू परिषद के गौ रक्षा विभाग, चंडीगढ़ की टीम गौ सेवा के उद्देश्य से मखनमाजरा स्थित गौशाला में पहुंची। इस सेवा कार्यक्रम का नेतृत्व चंडीगढ़ गौ रक्षा सह प्रमुख जितेंद्र रावत ने किया।
इस अवसर पर जितेंद्र रावत ने बताया कि गौ सेवकों द्वारा गौ ग्रास सेवा अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और गौ माता की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।
उन्होंने आगे कहा कि आज गौ प्रेमियों ने अपने कीमती समय में से समय निकालकर गौ माता की सेवा की, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सभी गौ सेवकों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी।
इस सेवा कार्य में ईश्वर राणा, सूरज सिसोदिया, मोहित, विशाल राजपूत और मुरारी सहित अन्य गौ सेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और गौ माता की सेवा की।













