मध्य प्रदेशसिंगरौली
नावंकुर संस्था द्वारा जल मंदिर का किया गया शुभारम्भ

सिंगरौली- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सिंगरौली के दिशा निर्देशन मे चितरंगी विकासखंड के घोघरा सेक्टर नावंकुर संस्था केपी बैस सेवा समिति शिवपुरवा द्वारा ग्राम मे किया गया जल मंदिर का शुभारम्भ यह कार्यक्रम सिंगरौली जिला समन्यवक राजकुमार विश्वकर्मा और ब्लाक समन्यवयक विश्वनाथ रैदास के लगातार मार्गदर्शन मे कार्य किया जा रहा है।
संस्था के अध्यक्ष उमा शंकर सिंह बैस ने बतया की यह पुनीत कार्य जल मंदिर से राहगीरों को गर्मी के मौसम मे जल ग्रहण हेतु मदद गार सावित होगा साथ हि साथ आगे यह भी कहा की आने वाले समय मे सेकटर अंतर्गत अधिकांश गावों मे जल प्याऊ की ब्यवस्था बनाई जाएगी इस दौरान अमरेश सिंह बैस,सुनील कुमार बैस सचिव,बृजेन्द्र सिंह खैरवार अध्यक्ष सहित ग्रामीण मौजूद रहे।













