मध्य प्रदेशसिंगरौली

100 वर्ष पूर्ण कर चुकी है हमारी संघर्ष यात्रा- कांत देव सिंह

दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान मे संगठन के इतिहास वाले विषय पर बोले प्रदेश उपाध्यक्ष

सिंगरौली- दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान मे प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह ने मंडल बैढ़न की कार्यशाला को बतौर मुख्य वक्ता के रूप मे संबोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष जी ने अपने निर्धारित विषय पार्टी के इतिहास पर अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रारंभिक इतिहास से लेकर अब तक की यात्रा को प्रतिभागियों के समक्ष रखा इसके साथ-साथ उन्होंने जन संघ तथा पितृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास की विस्तृत जानकारी प्रशिक्षार्थियों के समक्ष रखीं।

प्रदेश उपाध्यक्ष जी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि जिस भारतीय जनता पार्टी का स्वरूप जो हम सभी के समक्ष है उसकी स्थापना तो 6 अप्रैल 1980 को 46 वर्षों पूर्व हुई और माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी उसके प्रथम अध्यक्ष बने किंतु हमारी यह यात्रा केवल 46 वर्षों की ही नहीं है इसके पूर्व में अगर हम जायें तो भारतीय जनता पार्टी से पहले हम जन संघ के रूप में जाने जाते थे जिसकी स्थापना 21 अक्टूबर 1951 मे डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा हुई और यह संगठन संघ के राष्ट्रवादी विचारधारा से संबंधित रहा। 1952 के आम चुनावों मे केवल तीन सीटों के साथ हमारी यह राजनीतिक यात्रा प्रारम्भ हुई थी जो आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। जन संघ को वास्तविक व्यापकता पं दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत ने दी और यह सिद्धांत मूल रूप से भारतीय मूल्यों पर आधारित था और आज यही सिद्धांत हम सभी को राजनैतिक दलों मे सर्वश्रेष्ठ बनाता है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि यदि हम और पीछे चलें तो हमारे विचार परिवार के जनक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉ केशव बालीराम हेडगेवार द्वारा सन 1925 में विजयादशमी के दिन हुई और आज हमारा यह पितृ संगठन अपने 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है और वास्तव में हमारी वैचारिक यात्रा देश 100 वर्षों पूर्व ही प्रारंभ हो चुकी थी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि तब से लेकर आज तक हम सभी ने व्यापक संघर्ष देखे और आपातकाल जैसी दमनकारी परिस्थितियों को सहते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रूप में सांस्कृतिक एवं भारतीय जनता पार्टी के रूप मे विश्व के सबसे बड़े 13 करोड़ सदस्यों वाले राजनैतिक दल के रूप में स्थापित हैं। आज लगभग 20 से ज्यादा राज्यों एवं केंद्र मे हमरी सरकार है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे भारत अपने प्राचीन वैभव की और बढ़ रह हैं और हम विश्व की एक महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहे हैं।

प्रशिक्षण सत्र में जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली पर अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने संगठन के कार्यों की बारीकियां तथा बूथ प्रबंधन से लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हमारे सांगठनिक कार्यक्रम कभी खत्म नहीं होते और हमारे कार्यक्रम लगातार चलते रहते हैं और बूथ प्रबंधन हमारी सबसे महत्वपूर्ण इकाई होती है जो हमे सांगठनिक रूप से सशक्त बनाती है।  सत्र को प्रशिक्षण सत्र के संभागीय प्रभारी के के तिवारी, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह समेत अन्य सभी वक्ताओं ने संबोधित किया।

सत्र में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, गिरीश द्विवेदी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप शाह, के के कुशवाहा, पूनम गुप्ता, विनोद चौबे, जिलामंत्री संदीप झा, मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष संजय दुबे, वरिष्ठ नेता संजीव अग्रवाल, अरूण देव पांडेय , हरिदास गुप्ता, मीना चौबे, आशा गुप्ता, सरोज शाह, ऋचा सिंह,  राजाराम केसरी, संपत शाह, वीरेंद्र पाठक, रजनी सिंह, सत्यभामा सिंह, दुर्गा कनौजिया, ज्योति चौरसिया, सावित्री प्रजापति समेत बैढ़न मंडल के सभी पदाधिकारी समेत मंगल के मुख्य कार्यकरता उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button