बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं के बीच किया फल वितरण

सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, राज्यमंत्री राधा सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण

सिंगरौली। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, राज्यमंत्री राधा सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और पर्व की तैयारियों की जानकारी ली।

इसी क्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह के साथ गोल मार्केट, जयंत में श्रद्धालुओं और व्रतधारी महिलाओं के बीच फल वितरित किए गए। जनप्रतिनिधियों ने सेवा और सहयोग के माध्यम से पर्व की खुशियों में सहभागिता की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, जिला महामंत्री विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, वरिष्ठ नेता नरेश शाह, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि चौरसिया, जिला कार्यसमिति सदस्य पुनीत शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप चौबे, मंडल उपाध्यक्ष संजय दुबे और पार्षद लालसा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर छठ महापर्व को आस्था, श्रद्धा, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताते हुए भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की गई।

Author

Related Articles

Back to top button