ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मोबाइल छिनैती के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। सिंगरौली के कोतवाली बैढ़न क्षेत्र में मोबाइल छिनैती के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 28 मार्च को अटल बिहारी सामुदायिक भवन बिलौजी के पास हुई थी, जहां बाइक सवार युवकों ने एक महिला से मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे।

पीड़िता शिवानी सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पैदल घर जा रही थीं और मोबाइल पर बात कर रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और मौके से भाग निकले। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में कलाम अंसारी, पुष्पेंद्र पटेल और संकल्प उर्फ सोम श्रीवास्तव शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सतत कार्रवाई की बात कही है।

Author

Related Articles

Back to top button