
सिंगरौली ।राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में तथा जनभावनाओ और स्थानीय परिस्थतियो को दृष्टिगत रखते हुऐ कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल ने जिले में पूर्व में घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन कर नवीन आदेश जारी किया है।
जारी नवीन आदेश के अनुसार मंगलवार 31 मार्च महावीर जयंती के उपलक्ष्य में घोषित अवकाश के स्थान पर अब जिले में सोमवार 30 मार्च 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। मंगलवार 31 मार्च 2026 को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत खुले रहेंगे।













