बिहार में बड़ा सियासी बदलाव: नीतीश कुमार ने एमएलसी पद छोड़ा, अब दिल्ली की राजनीति की ओर बढ़ेंगे

पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीं Nitin Naveen ने भी एमएलसी पद से अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। दोनों नेता अब राज्यसभा में नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार ने महज 29 शब्दों में अपना इस्तीफा भेजा, जिसे विजय चौधरी और संजय गांधी द्वारा विधान परिषद तक पहुंचाया गया। वहीं भाजपा से जुड़े नितिन नवीन ने भी अपना इस्तीफा संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया है।
दरअसल, Nitish Kumar 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हो चुके हैं। माना जा रहा है कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। इस संभावित बदलाव को लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अब नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। राज्यसभा में जाने के साथ ही वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद—चारों सदनों का प्रतिनिधित्व किया है।
बिहार में लगातार हो रहे इन राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच आने वाले दिनों में सत्ता परिवर्तन की तस्वीर और साफ होने की संभावना है।













