देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

शादी से लौट रही कार की बस से टक्कर, 6 की मौत, कई गंभीर

गढ़चिरोली। गढ़चिरोली जिले में चामोरशी रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उस समय हुआ जब शादी समारोह से लौट रही एक स्कॉर्पियो कार को सामने से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में करीब 16 लोग सवार थे, जो रामपुर से भदभिड़ी मोकासा जा रहे थे। तलोधी (मोकासा) गांव के पास एक खतरनाक मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही यात्री बस से वाहन की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में भर्ती घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और मोड़ पर वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author

Related Articles

Back to top button