मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में 4 कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया याद

 

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना में 31 मार्च 2026 को चार कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित किया गया। लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में हीरालाल (उप प्रबंधक एमजीआर), देवधर राम (अभियंता एसएलपीएस-प्रचालन), संतोष कुमार पटेल (अभियंता एसएलपीएस-ईडीसी) और पोलूस हंस (अभियंता एसएलपीएस-फ्यूल हैंडलिंग) शामिल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सूर्या भवन परिसर में वृक्षारोपण के साथ हुई, जहां सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उमंग भवन सभागार में आयोजित समारोह में प्रबंधन द्वारा सभी का सम्मान किया गया। परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा और महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम) एम सुरेश ने पुष्पमाला पहनाकर कर्मचारियों का स्वागत किया। यूनियन और एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने भी उनका अभिनंदन किया।
परियोजना प्रमुख ने कहा कि कर्मचारियों के समर्पण और योगदान से ही एनटीपीसी विंध्याचल आज नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस दौरान सभी कर्मचारियों को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और दीर्घ सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए एनटीपीसी के साथ बिताए समय को यादगार बताया और सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

समारोह में महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, यूनियन प्रतिनिधि, कर्मचारी और परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button