ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश
जीसीएफ को मिला नया नेतृत्व: ऋतुराज द्विवेदी बने मुख्य महाप्रबंधक, संभाला पदभार

जबलपुर। तोपगाड़ी निर्माणी (जीसीएफ) में नए मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) के रूप में ऋतुराज द्विवेदी ने बुधवार, 1 अप्रैल को पदभार संभाल लिया। उनकी नियुक्ति सेवानिवृत्त सीजीएम राजीव गुप्ता के स्थान पर की गई है।
ऋतुराज द्विवेदी इससे पहले जीसीएफ में अपर महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे और उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभाईं। उन्हें रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में विशेष अनुभव है, खासकर ‘धनुष’ तोप परियोजना में उनकी अहम भूमिका रही है।
जबलपुर के मूल निवासी द्विवेदी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 से प्राप्त की, जबकि उच्च शिक्षा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, जबलपुर से पूरी की।
उनकी नियुक्ति से जीसीएफ में कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।









