शिवपुरवा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव, छात्रों का हुआ स्वागत

चितरंगी (सिंगरौली)। विकासखंड चितरंगी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुरवा में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन मध्य प्रदेश सरकार और स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत शिवपुरवा के सरपंच लालता प्रसाद बैस उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य दिवाकर सिंह चौहान ने की।
इस अवसर पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता हीरामणि सिंह चौहान, शैलेन्द्र द्विवेदी, गंगेश्वर बैस, पारस नाथ द्विवेदी, उमा शंकर बैस, गोपाल साकेत, नेमराज विश्वकर्मा, उर्मिला पाल, विनोद बैस सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।













