मध्य प्रदेशसिंगरौली

मोरवा में पार्क और मंदिरों तक पहुंचा पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सिंगरौली- क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को मोरवा पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च कर स्थिति का जायजा लिया। नवागत निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पार्कों और मंदिरों तक पहुंची और लोगों से संवाद किया।

पैदल मार्च के दौरान पुलिस टीम बीईएमएल पार्क, लायंस क्लब के समीप स्थित सामुदायिक भवन और एलआईजी चौक सहित अन्य स्थानों से गुजरी। पार्कों में मौजूद लोगों, विशेषकर युवाओं से पूछताछ की गई, वहीं महिलाओं से उनकी सुरक्षा को लेकर बातचीत कर फीडबैक लिया गया।
निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने पार्कों में तैनात माली और रखवालों से भी चर्चा की और उन्हें संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। साथ ही सख्त हिदायत दी कि पार्क परिसर में शराबियों का प्रवेश किसी भी स्थिति में न होने दिया जाए।

पुलिस टीम मंदिरों में भी पहुंची और वहां पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। हाल के दिनों में क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।निरीक्षक ने बताया कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार गश्त व निगरानी जारी रहेगी।

Author

Related Articles

Back to top button