मध्य प्रदेशसिंगरौली
खूंटा गाड़ने के विवाद में खूनी झड़प: महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत खैराबड़ा गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाय-भैंस बांधने के लिए खूंटा गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।
आरोप है कि कांति देवी विश्वकर्मा और राजेश विश्वकर्मा ने मिलकर अपने ही परिवार की सुनीता विश्वकर्मा की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और गरमा गया।
लहूलुहान अवस्था में पीड़िता सुनीता विश्वकर्मा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।











